Site icon Khabribox

रामनगर: अनूठा अभियान, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट पार्क में वन्य जीव जंतुओं के लिए लगाएं फलदार पौधे, मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी भी रहें साथ

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। कॉर्बेट पार्क में बीते कल रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्य जीव जंतुओं के लिए फलदार पौधे लगाए हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर उनके साथ मशहूर यू ट्यूबर सौरभ जोशी भी मौजूद रहें। उन्होंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम से सीएम धामी के साथ लगाया। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के वन प्रभागों व टाइगर रिजर्व में 40 हजार से अधिक फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह कार्बेट पार्क के ढेला झिरना रेंज व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में जिप्सी से जंगल सफारी की। झिरना में उन्होंने जंगल में सफारी के बाद कर्मचारियों से संवाद भी किया। इसके बाद वह फाटो जोन में सफारी के लिए गए।

Exit mobile version