Site icon Khabribox

रामनगर: बाघ के बढ़ते हमलों से ग्रामीण परेशान, विभाग को दिया इतने घंटे का अल्टीमेटम

रामनगर में बाघ के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां सांवल्दे पूर्व में लगातार बाघ के हमले बढ़ने लगे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल है।

दिया अल्टीमेटम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर बाघ के हमलों से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांवल्दे वन चौकी के पास ढेला मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हुईं। वहीं उपनिदेशक से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने विभाग को 12 घंटे का अल्टीमैटम दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि हमलावर बाघ नहीं पकड़ा गया तो वे शनिवार को एक बार फिर से सड़क पर जाम लगा देंगे। ग्रामीणों ने विधायक से भी विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

Exit mobile version