Site icon Khabribox

रामनगर: कार्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे के लिए भारतीय पर्यटको के लिए खुली वेबसाइट, करें एडवांस बुकिंग

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित कार्बेट नेशनल पार्क में भारतीयों के लिए नाइट स्टे की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

शुरू हुई बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें पहला मौका विदेशी मेहमानों को दिया गया। कार्बेट नेशनल पार्क में भारतीय पर्यटकों के नाइट स्टे की एडवांस बुकिंग के लिए रविवार से वेबसाइट खोल दी गई है। अब पर्यटक नाइट स्टे व ढिकाला पर्यटन जोन में कैंटर सफारी के लिए 45 दिन पहले अपनी एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। वहीं 15 नवंबर से नाइट स्टे व कैंटर सफारी शुरू होनी है।

देखें वेबसाइट

वेबसाइट corbettgov.org से कार्बेट पार्क के जोन में नाइट स्टे के लिए एडवांस बुकिंग करनी पड़ती है।

Exit mobile version