Site icon Khabribox

रामनगर: महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, भारतीय परिधानों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरें नई उमंग के रंग

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल सोमवार को हरियाली तीज का उत्सव महिलाओं ने धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर कॉर्बेट सखी ग्रुप की ओर से आयोजित होटल देसी रूट्स में आयोजित तीज महोत्सव के दौरान महिलायों द्वारा नृत्य करते हुए तथा कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हुए पारंपरिक परिधान में शामिल महिलाएं ने इस कार्यक्रम के सुअवसर पर चार चाँद बिखेरे। जिसमें सभी ने भारतीय परिधान पहनावे का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सबको भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम करते रहने चाहिए।

प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम की महिलाओ ने तीज हुई प्रतियोगिताएं त्योहार को गरीमा के साथ मनाने व नई पीढ़ी से जोड़ने पर बल दिया। नेहा अग्रवाल ने बताया कि तीज महोत्सव में राजस्थानी घूमर नृत्य, प्रतियोगिता, पारंपरिक पोषाक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे। मंच संचालन व कार्यक्रम  की रुपरेखा अनुभा शर्मा व ग्रोविंग बुड्स की प्रधानाचार्य अनीता रावत ने किया। इस कार्यक्रम  को सफल बनाने  में पुष्कर हॉबी क्लास की संस्थापिका व समाजसेविका पूनम गुप्ता ने भी अहम् योगदान दिया। महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य, रैंप वॉक, चम्मच दौड़, म्युजिकल चेयर, बैलून गेम , 1 मिनट गेम में हिस्सा लिया। तीज व सावन  क्वीन का ताज इंदु ध्यानी को दिया गया।

निभाई भूमिका

कार्यक्रम में आरती अग्रवाल , खुशबु , आकांशा , अनीता, मेघा , रति , भाजपानेत्री  रूचि गिरी , नीलम , शिवांगी , लवी , इशिका , प्रिया , गीता  आदि कई महिलाओ  भागीदारी निभाई।

Exit mobile version