Site icon Khabribox

रामनगर: गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले का दो चरणों में होगा कार्य, आएगी इतनी लागत

रामनगर से जुड़ी खबर है। रामनगर में स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले का सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

योजना की स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद

यह कार्य दो चरणों में होगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया कि सुरक्षा कार्य के लिए डीपीआर को दो चरणों में विभाजित करने का निर्णय लिया है। डीपीआर के प्रथम चरण में मुख्य टीले की सुरक्षा के लिए आरसीसी क्लेडिंग, राफ्ट एवं टीले के शेष भाग पर शॉटक्रीट तैयार किया जाए। फेज-1 के कार्यों की लागत 579.11 लाख रुपये होगी। योजना की स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है।

Exit mobile version