Site icon Khabribox

दीपोत्सव पर नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार रामनगरी अयोध्या, जलाए गए इतने लाख दिए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दीपावली का पर्व आ गया है। इस मौके पर रामनगरी अयोध्या भी दीपोत्सव से जगमगा गया है।

दीपावली पर्व पर जगमगाया अयोध्या

इसके साथ ही एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार अयोध्या में 24 लाख दीये लगाए गए हैं। वहीं, राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। साथ ही चारों तरफ लाइटों से शहर जगमगाने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पिछली बार से ज्यादा दीय लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी कलाकारों की रामलीला भी होगी। जिसके लिए रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल से कलाकार अयोध्या पहुंचेंगे। साथ बहुत कुछ खास होने वाला है।

Exit mobile version