Site icon Khabribox

नेपाल में जल-प्रलय का तांडव: 105 भारतीय समेत 400 पर्यटक हुए लापता, 60 घर बहे, 8 की मौत, 12 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू जारी

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। तिब्बत की तरफ से आई भोटेकोशी नदी के उफान ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है।

आई भीषण बाढ़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में अचानक आई इस भीषण बाढ़ में 105 भारतीय नागरिकों समेत करीब 400 पर्यटक लापता हो गए हैं। नेपाल पर्यटक बोर्ड के अनुसार, लापता भारतीय पर्यटकों में 31 ऐसे तीर्थयात्री शामिल हैं जो मानसरोवर की यात्रा पर निकले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल न्यूज के मुताबिक, लापता 400 पर्यटकों में से 291 विदेशी और 90 से अधिक स्थानीय नागरिक हैं। विदेशी पर्यटकों में 37 भारतीय एनआरआई के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, नीदरलैंड्स, मलेशिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

लापता 105 भारतीयों में से 59 ‘स्मार्ट ट्रेवेल्स’ और 46 ‘लीफ हॉलिडे’ के जरिए यात्रा कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1144 जारी किया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 7 शव बरामद किए गए हैं। नुवाकोट के त्रिशूली बाजार के पास बाढ़ के तेज बहाव में लगभग 60 घर, दो पक्के पुल और 300 से ज्यादा गाड़ियां बह गई हैं। नेपाली सेना और निजी एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। 4 सैन्य और 8 निजी हेलिकॉप्टरों की मदद से अब तक 12 लोगों (स्याफ्रुबेसी से 6, मैलुंग से 2 और धुन्चे से 4) को एयरलिफ्ट किया गया है। इसके अलावा बाढ़ में फंसे 5 अन्य लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version