Site icon Khabribox

रणबीर- आलिया जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 को पांच सालों की डेटिंग के बाद शादी रचाई थी।

माता पिता बनने वाले हैं रणबीर आलिया

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। उनकी सोनोग्राफी हो रही है।‌कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उस पर हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, दूसरी तस्वीर में आलिया ने शेर-शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।” आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर यही खबर‌ टे्ंड कर रही है। फैंस और बॉलीवुड सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं।

Exit mobile version