Site icon Khabribox

रणबीर कपूर व साई पल्लवी स्टारर रामायण, होगी भारतीय सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्म- रिपोर्ट्स

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है।बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी स्टारर रामायण बहुप्रशिक्षित फिल्म है।

2027 में रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म रामायण के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में 11 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य सेट का निर्माण किया गया है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर हाल ही में मुख्य अपडेट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मेकर्स ने अब इस फिल्म को अक्टूबर 2027 को रिलीज करने का अहम फैसला लिया है।‌ यानी कि अब दर्शकों को ‘रामायण’ के लिए और 3 साल का इंतजार करना होगा। कुछ दिनों पहले फिल्म से रणबीर और साई के लुक की तस्वीरें भी लीक हुई थी।

इतने करोड़ का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी की रामायण का बजट 835 करोड़ रुपये का है। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। 835 करोड़ रुपये के बजट वाली ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

Exit mobile version