Site icon Khabribox

रानीखेत: 131 वें नंदा महोत्सव कार्यक्रम की हुई शुरुआत

रानीखेत में आज मां नंदा देवी परिसर में कदली वृक्षों को लाकर 131 वें नंदा महोत्सव कार्यक्रम की धूम शुरू हो गयी है।

नंदा-सुनंदा की प्रतिमा निर्माण का कार्य आरम्भ-

जिसमें आज श्रद्धालुओं ने कदली वृक्षों को नगर परिक्रमा कराई और मंदिर परिसर लेकर आए। जिनसे नंदा-सुनंदा की प्रतिमा निर्माण का कार्य आरम्भ किया जाएगा। इस दौरान माधव कुंज स्थित ग्वेल देवता मंदिर में महिला मंडली ने भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Exit mobile version