Site icon Khabribox

रानीखेत: मानव तस्करी के 18 मामले पकड़कर 24 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

रानीखेत स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि रानीखेत सीमांत ने एक साल की अवधि में प्रचालन के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं।

24 पीड़ित महिलाओं को कराया गया मुक्त:

495 सीजर व पांच सौ से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी गई है। इसके अलावा मानव तस्करी के 18 मामलों को पकड़कर उनके चंगुल से पीड़ित 24 महिलाओं को मुक्त कराया गया। 23 मानव तस्कारों की इसमें गिरफ्तारी की गई।

गांव के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का लगातार प्रयास:

आईजी ने कहा कि बल सीमावर्ती गांवों में लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने व मुख्य धारा में लाने का भी लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाने के साथ रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Exit mobile version