April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

रानीखेत: विधायक करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान


रानीखेत में सोमवार को विधायक करन माहरा के जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक करन माहरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु और राजनीति उन्नति की कामना की। वही कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में हाईटेक एंबुलैंस, एडवांस डेंटल एक्स-रे सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से धनराशि देने के लिए विधायक का आभार भी जताया।

कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में जाकर किया रक्तदान-

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक करन माहरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर के गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में जाकर रक्तदान भी किया। वही सीएमएस डॉ. केके पांडे ने भी विधायक माहरा का धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर विधायक करन माहरा की माता कौशल्या माहरा भी मौजूद रहीं।

इस दौरान रक्तदान करने वालों में यह लोग रहे शामिल-

इस दौरान क्तदान करने वालों में बीडीसी सदस्य अभिषेक बिष्ट, संदीप बंसल, पान सिंह मेहरा, प्रकाश सिंह मेहरा, बलवंत सिंह भैसोड़ा, नंदन सिंह रावत, भुवन सिंह जमनाल, रोहित नेगी, श्वेता डोगरा, पंकज थापा व नवीन आर्या शामिल रहे। वही  पैथोलॉजिस्ट डॉ. एसके दीक्षित व तकनीशियन अजय मेहरा का सहयोग रहा।