Site icon Khabribox

रानीखेत: देवभूमि की अराध्य देवी मां नंदा सुनंदा की निकली डोली शोभायात्रा, मां के जयकारों के साथ दी विदाई

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में बीते कल बुधवार को भव्य रूप से 135वें ऐतिहासिक मां नंदा महोत्सव पर देवभूमि की अराध्य देवी मां नंदा सुनंदा की डोली शोभायात्रा निकाली गई।

मां नन्दा सुनंदा देवी शोभायात्रा

जानकारी के अनुसार इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिससे नंदा सुनंदा की डोली शोभायात्रा से माहौल भक्तिमय हो गया।
मां के जयकारों के बीच डोली की नगर परिक्रमा कराई गई। जगह जगह देवियों की डोली पर पुष्प व अक्षत वर्षा की गई और अगले बरस फिर मायके में विराजने की मंगलकामना के साथ कैलास को भावुक विदाई दी गई।

Exit mobile version