Site icon Khabribox

रानीखेत: निर्दलीय प्रत्याशी दीपक ने दृष्टिबाधितों को दी चुनाव से बची धनराशि

रानीखेत: रानीखेत विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक करगेती एक बार चर्चाओं में हैं। भाजपा द्वारा रानीखेत सीट से डा. प्रमोद नैनवाल को टिकट दिए जाने से नाराज दीपक ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

पांच हजार की धनराशि करगेती शनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था हल्द्वानी को दान की

चुनाव लड़ने के लिए उनके करीबियों, परिचितों ने आर्थिक सहयोग दिया। इधर, चुनाव संपन्न होने के बाद सहयोग राशि से शेष बची पांच हजार की धनराशि करगेती शनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड संस्था हल्द्वानी को दान कर दी। उन्होंने उक्त राशि का चेक गौलापार स्थित संस्था में जाकर संस्था पदाधिकारियों को सौंपा।

सराहना कर रहे लोग

कारगेती ने दृष्टिबाधितों के साथ कुछ समय भी बिताया। उनकी इस विशेष पहल के लिए लोग सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version