Site icon Khabribox

रानीखेत: भाजपा प्रत्याशी व भाजपा संगठन पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपक करगेती ने जमकर बोला हमला

रानीखेत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीखेत विधान सभा क्षेत्र से टिकट वितरण में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के लिए उठे दीपक करगेती ने आज प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल और भाजपा संगठन पर जमकर हमला बोला।

रानीखेत के पर्यटन विकास के नाम पर राजनैतिक बेईमानी-

रानीखेत विधान सभा क्षेत्र से एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी दीपक उप्रेती ने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल पर बाहरी होने का आरोप लगाया साथ ही यह भी आरोप लगाया कि 2016 में भतरौंजखान नगर पंचायत बनाए जाने की शासन की घोषणा के बाद भी वर्तमान भाजपा प्रत्याशी ने अपनी पत्नी की ब्लाॅक प्रमुख सीट बचाने के लिए नगर पंचायत बनने में अड़ंगा लगाया और उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश लेकर आए। उन्होंने कहा कि भतरौंजखान कस्बे का विकास रोकने वाले आज रानीखेत के पर्यटन विकास की बात कर यहां के निवासियों के साथ राजनैतिक बेईमानी कर रहे हैं जिसे लोगों को समय रहते समझना होगा।

पार्टी में अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं-

उन्होंने कहा कि पार्टी में अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं हैं। आज उस व्यक्ति को टिकट दिया गया जिस व्यक्ति ने 2017 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार अजय भट्ट को हराकर क्षेत्र और पार्टी संगठन का भी भारी नुकसान किया। दीपक करगेती ने इस बार के टिकट दावेदारों के नाम गिनाते हुए कहा कि वे सभी पार्टी की विचार धारा के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में लगातार जुटे थे लेकिन पार्टी ने उन सब को नजरंदाज कर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त रहे व्यक्ति को टिकट थमा दिया।

Exit mobile version