Site icon Khabribox

रानीखेत: चौबटिया छावनी में भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास अजेय वॉरियर जारी


चौबटिया छावनी में भारत और यूनाइटेड किंगडम के मध्य संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ शुरू हो गया है, जो जारी है।

7 अक़्टूबर से जारी है अभ्यास-

आज चौबटिया के घने जंगलात व दुरूह पहाडिय़ों के बीच भारत व यूनाइटेड किंगडम की कंपनी स्तरीय सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में रणकौशल का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास 7 अक़्टूबर से जारी है जो 20 अक़्टूबर तक चलेगा। इस अभियान को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधो को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संयुक्त युद्ध अभ्यास इस दिशा में माना जा रहा है खासा अहम-

इसमें कंपनी स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण के छठे संस्करण के तहत दोनों देशों की सेवाएं आतंकवाद की चुनौति और आंतरिक विद्रोह से निपटने की दिशा में उच्च कोटि की रणनीतिक तकनीकें हासिल करेंगी। संयुक्त सैन्य अभियानों को अंजाम देने के लिए सेनाएं एक-दूसरे के ऑपरेशनल अनुभवों व तकनीकी को सांझा कर रही हैं।
    

Exit mobile version