Site icon Khabribox

रानीखेत: क्रिकेट एसोसिएशन अल्मोड़ा के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की सूची जारी, देखें नाम

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से पुरूष सीनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।

15 खिलाड़ियों का चयन

जानकारी देते हुए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि जिले से 15 खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की 25 अप्रैल से प्रस्तावित इंटर-डिस्ट्रिक्ट जोनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। 15 खिलाड़ियों के अलावा पांच खिलाड़ी अतिरिक्त सूची में रखे गए हैं।

चयनित खिलाड़ियों के नाम

चयनित खिलाड़ियों में शुभम बिष्ट, सागर रावत, बसंत बल्लभ भट्ट, मोहन भट्ट, हिमांशु रावत, भरत अधिकारी, विजय सिंह बोरा, मौलिक मेहरा, हिमांशु तिवारी, कमलेश जोशी, चन्दन बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, दीपक रौतेला, मोहक जोशी व विजय सिंह शामिल हैं। जबकि अतिरिक्त सूची में मनन कांडपाल, कीर्ति कुंवर, सूरज सिंह बिष्ट, सचिन कुमार आर्या व  मोहित सिंह बिष्ट के नाम शामिल हैं।

Exit mobile version