अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मनोज कुमार अग्रवाल प्रदेश सदस्य प्रा० उ० व्या० प्रतिनिधी मण्डल रानीखेत द्वारा प्रदेश अध्यक्ष / महामंत्री प्रा० उद्योग० व्या० प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन भेजा गया है। जिसमे बताया है कि आगामी दिनों में व्यापार मण्डल नगर इकाई के चुनाव प्रस्तावित है। जिसके क्रम में दिनांक 21.02.2025 को वोटिंग की जानी प्रस्तावित है।
दिया ज्ञापन
जिस पर चुनाव समिति द्वारा पक्षपात पूर्ण रवैया और धांधली करने के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे बताया कि हम सभी सदस्यगणों/व्यापारियों/दावेदारों/आवेदनकर्ताओं को वर्तमान चुनाव समीति का आचरण गैरलोकतांत्रिक और असंवैधानिक लग रहा है। जिसके कई कारण है। जिसमें सबसे बड़ा कारण है कि कुछ प्रत्याशियों के समर्थन में पूरा चुनाव समिति लामबंद होकर अपनी ही बनाई हुई चुनाव नियमावली 2025 का खुला उल्लंघन कर रहे है। जिसके क्रम में कुछ प्रत्याशियों को बिना आपत्ति के बाहर किया जा रहा है। कुछ को नए दस्तावेज जमा करने की खुली छूट या रियायत दी जा रही है। और कुछ को नियम विरुद्ध चुनाव लड़ने की इजाजत दी जा रही है। इलेक्ट्राल बनने के बाद प्रत्याशियों को इलेक्ट्राल का अवलोकन और आपत्ति दर्ज कराने का समय खत्म हो जाने के बाद भी रातोरात इलेक्ट्राल बदलकर फार्म के साथ बिकी कर दिये गए।
इस चुनावी प्रक्रिया का बहिष्कार
कहा है कि उक्त सभी कारणों से हम सभी प्रत्याशी / दावेदार इस चुनावी प्रक्रिया का बहिष्कार करते है। और अपने मतदाता कार्ड चुनाव कमेटी को वापस करते है। इसके साथ ही हम और हमारे सम्मनित व्यापारी आपकी सदस्यता का बहिष्कार करते है। एवं चुनाव समिति के किसी भी निर्णय को नहीं मानेंगे। क्योंकि हम और हमारे सम्मानित व्यापारी आपकी सदस्यता का बहिष्कार करने का आवहन करेगें एवं व्यापारियों की सदस्यता वापस करायेगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला कार्यकारिणी / चुनाव समिति के गलत निर्णयों की होगी।
आवश्यक कार्यवाही करते हुए तुरंत हस्तक्षेप करें
साथ ही व्यापारियों के हित में अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए तुरंत हस्तक्षेप करे और व्यापारिक हितों को मध्य नजर रखते हुए तुरंत निर्णय करे। कहा कि भविष्य में व्यापारियों में असंतोष को पनपने वाले असंतोष को देखते हुए तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है।