Site icon Khabribox

रानीखेत: छावनी नगर रानीखेत पर आधारित पत्रिका ‘हिमाल’ का हुआ लोकार्पण

रानीखेत में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित की गई।

पत्रिका ‘हिमाल’ का लोकार्पण-

कार्यक्रम में छावनी नगर रानीखेत पर आधारित पत्रिका ‘हिमाल’ का लोकार्पण भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ले. जनरल (सेवानिवृत्त) मोहन चंद्र भंडारी ने कहा कि पत्रिका के माध्यम से कैंट क्षेत्र निवासियों का दर्द बेहतर तरीके से झलकाने का प्रयास किया गया है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कैंट के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम में रानीखेत उपमंडल के सेनानियों के अहम योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उपमंडल के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दीं थीं। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन उपाध्याय के पुत्र हिमांशु उपाध्याय सहित स्वतंत्रता सेनानी जयदत्त वैला व राम सिंह बिष्ट के आश्रितों को सम्मानित भी किया गया।

किया सम्मानित-

विशिष्ट अतिथि चिलियानौला नगर पालिका की अध्यक्ष कल्पना देवी व संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने भी विचार रखे। लोक गायक गोपाल रावत ने कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रानीखेत उपमंडल के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के साथ उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

यह लोग रहें मौजूद-

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, कैलाश पांडे, विमल भट्ट, विमला रावत, नवल पांडे, दीपराज, अशोक पंत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version