Site icon Khabribox

रानीखेत : देर शाम नो इंट्री में घुसे ट्रक चालक ने जमकर मचाया बवाल, जानें पूरा मामला

रानीखेत: शुक्रवार की देर शाम नगर में नो इंट्री में घुसे खड़िया से लदे से ट्रक चालक-परिचालक ने जमकर बवाल मचाया। पुलिस के रोकने के बावजूद जबरन नो इंट्री में घुसे ट्रक चालक और क्लीनर ने सदर बाजार में वाहन चालकों से भी बदसुलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक-परिचालक बाजार में वाहन चालकों से मारपीट करने पर उतारू हो गए। उनकी अभद्रता से गुस्साए स्थानीय व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने ट्रक को घेरा तो, चालक परिचालक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कर दिया, परिचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

जानें पूरा मामला

       जानकारी के शुक्रवार की देर शाम एक लोडेड ट्रक संख्या यूके 04 सीबी-9063 नगर के प्रवेश बैरियर पर पहुंचा। बैरियर पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने वन का हवाला देते हुए चालक से वापस लौटने को कहा। लेकिन मनमानी करते हुए चालक ने ट्रक को जबरन वनवे में डाल दिया। नगर की मुख्य मार्केट सदर बाजार में वनवे में घुस आए बड़े ट्रक के कारण जाम लगने लगा, तो ट्रक के चालक-परिचालक बाजार में मौजूद वाहन चालकों से ही गौली-गलौच कर उलझने लगे, वाहन चालकों से मारपीट कर पर भी वह उतारू हो गए। हंगाम बढ़ने पर गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने ट्रक को घेर लिया, व्यापारियों का आक्रोश देख चालक-परिचालक ट्रक को छोड़कर वहां से भाग निकले। व्यापारियों का कहना था कि दोनों नशे में थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसे कोतवाली में खड़ा कर दिया।

परिचालक आया पुलिस की पकड़ में

कोतवाल नासिर हुसैन ने बताया कि ट्रक का चालक फरार है, जबकि परिचालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि रामनगर निवासी चालक, परिचालक बागेश्वर से ट्रक में खड़िया भरकर हल्द्वानी जा रहे थे। उन्होंने कहा कि चालक का एमवी एक्ट में चालान किया गया है, अग्रिम जांच भी की जा रही है।

Exit mobile version