Site icon Khabribox

रानीखेत: सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में आयोजित हुई दो दिवसीय धर्म समागम, निकाली भव्य शोभा यात्रा

रानीखेत में छावनी परिषद के बहुद्देशीय सभागार में सर्व सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजित हुई धर्म समागम के दूसरे दिन नगर में साधू -संतों एवं धर्मपरायण जनता ने भव्य शोभा यात्रा निकाली।

निकाली गई शोभा यात्रा-

इस अवसर पर श्रीराम,भगवान शंकर और माता भगवती के जयकारों के साथ निकली शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए साधू संत कल से आने लगे थे।  जो आज भी जारी रहा।

दिव्य प्रवचन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन-

इस दौरान दिव्य प्रवचन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संतों ने कहा कि संतों को सुनने और उनकी संगत करने से जीवन सफल हो जाता है। कहा कि सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठना है तो प्रभु से नाता जोड़ना होगा। संसार में मोह-माया रूपी भवसागर को पार करवाने का दूसरा कोई मार्ग नहीं है। प्रभु से नाता केवल सतगुरू के दिखाए मार्ग पर चलकर ही जुड़ सकता है। क्योंकि सतगुरू ही मानव को प्रभु प्राप्ति का मार्ग दिखाता है।

यह लोग रहे मौजूद-

इस कार्यक्रम में संत समाज के अतिरिक्त महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा,सर्व सनातन धर्म मंच के उप संरक्षक महेन्द्र सिंह अधिकारी,संयोजक प्रदीप बिष्ट, महेश अधिकारी, छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी,संजय पंत, नगर अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र जसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा पांडे,जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे।

Exit mobile version