Site icon Khabribox

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 25 मार्च 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक स्थलों पर जाना आपके अच्छा रहेगा। किसी पसंदीदा व्यक्ति से भी संपर्क हो सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें खान-पान में सावधानी रखें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय थोड़ा कमज़ोर है, सफल होने के लिए अधिक और कठिन परिश्रम करें। रिश्तेदारों की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन चिंताजनक रहेगा। आज स्थिति में काफी सुधार भी हो सकता है। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पैसा खर्चा होगा और ये आपके लिए अच्छा भी रहेगा ।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। आपको चिंता हो सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं या रचनात्मक नौकरियों से जुड़े हैं तो आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन मिलाजुला है। बहुत समय से जिस योजना पर कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उसकी आज शुरुआत हो सकती है। किसी की सलाह से आज आपको लाभ होता नजर आ रहा है। परिवार में संतुलन के साथ मेलमिलाप रहेगा और खुशी व शांति से दिन बीतेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्‍या का स्‍थाई हल भी मिल सकता है। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक है। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यर्थ की चिंता न करें। हनुमानजी की उपासना करें। सेहत पर भी ध्यान दें। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। वरिष्‍ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा और परिवार में हर्ष छाया रहेगा। कहीं से आपको रुके धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। सेहत पर खास ध्यान दें।

Exit mobile version