March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आज कुछ राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें


आज 01 सितंबर 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने का सोचेंगे, उसमें आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। छात्र पढ़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में अधिक से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। व्यवसाय आपके लिए अपेक्षित लाभ नहीं ला पायेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आप सभी महत्वपूर्ण कार्य करने में कामयाब रहेंगे।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। कानूनी मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप खुद को विपरीत स्थितियों में पा सकते हैं। रियल एस्टेट डीलिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। कुछ दोस्त आपको गुमराह करने या शॉर्ट कट लेने के लिए कहेंगे, लेकिन आपको अपनी समझ से काम लेना होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन सामान्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन    फायदेमंद रहेगा। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। बैक बाइटिंग करने वाले से दूरी बना कर रहें।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। समझदारी से काम लें। शांत व्यवहार और एक अच्छा कारक की भावना के साथ अपने व्यवहार को संभालें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आज अपनी योग्यता एवं परिश्रम के बल पर कर पाने में सक्षम होंगे।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं।