March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 08 सितंबर 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा।  आज विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगे। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। जो लोग संगीत गायन या वादन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों का आज  कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद तो गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिन दम्पतियों को अब तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है उन्हें इससे जुड़ी गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन उत्तम है। 

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों को अच्छा समाचार मिलेगा। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बिजनेस में मुनाफा होगा। 

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातकों को आज अपने माता-पिता का हर जगह सहयोग म‍िलेगा। आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको सुख की प्राप्ति होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों को क्रोध से बचना है। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। स्वस्थ महसूस करेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर की चीजें न खांए।  चन्द्रमा आज एकादश है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्मयोगी बना सकता है। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। 

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों को रोजगार में तरक़्क़ी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। वाद-विवाद से बचें। धन देने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शुक्रवार के दिन चांदी का दान करें। अगर ये करना संभव ना हो तो चीनी या पानी का दान कर सकते हैं।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राश‍ि के जातकों का  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आपके कार्यों की हर जगह प्रशंसा होगी। जो लोग छोटे उद्योग से जुड़े है, उनके बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातक के लिए  दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शान्ति से सुलझाएं। माता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें।