March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 22 सितंबर 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। बातचीत या व्यवहार में आप किसी तरह का बदलाव भी ला सकते हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे। कुछ लोगों को धोखा मिल सकता है।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते है, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत करेंगें।