April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आपकी राशि में आज

आज 29 सितंबर 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। परिवार तथा कामकाज के बीच में बैलेंस बनाने की सख्त जरूरत रहेगी। जमीन जायदाद से संबंधित काम प्रगति प्राप्त करेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अधिकारियों की सलाह कामकाज को कम समय में पूरा करने में मददगार रहेगी। छोटी मोटी बातों को ज्यादा तूल देने से आज आपको बचना चाहिए। धन संबंधित मामलों में उम्मीद से थोड़ा कम मिलने की संभावना है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। मन थोड़ा अशांत रहेगा। विरोधी पक्ष आप के कामकाज में रोड़ा डालने की कोशिश कर सकते हैं। भाषा में कड़वापन ना आने दें। 

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों को काम में मुनाफा होगा। अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग अगर सकारात्मक रूप से कर सकेंगे तो लाभ होगा। अतिरिक्त धन को निवेश करने का प्रयास करें, जहां से पैसे निकाल न सकें। वरना फिजूल धन खर्च होने की संभावना है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातकों के घर में बड़ी खुशखबरी आएगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनी से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के काम में वृद्धि होगी। जिस योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे थे, उसकी रणनीति के लिए दूसरों से खुलकर प्रशंसा हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना है। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकेंगे। अपनो के साथ सकारात्मक मुलाकात होगी। आज आर्थिक लाभ के भी योग हैं। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों का आज किसी बात पर मन अशांत रहेगा। आज चन्द्रमा इसी राशि में है। कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा हुआ होगा। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

​ मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों को बड़े अवसर प्राप्त होंगे। आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। 

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राश‍ि के जातकों का रूका काम बनेगा। आयात-न‍िर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुच‍ि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। इससे समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। पर‍िवार में अच्‍छा समय बीतेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातक को रोजगार में बड़ा अवसर मिलेगा। आज मित्रों से मुलाकात आर्थिक लाभ देगी। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। भाग्यवृद्धि के प्रसंग बनेंगे। नये लोगों से जुड़ेंगे।