March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आपकी राशि में और क्या बरतें सावधानी

आज 02 अक्टूबर 2022 है। महीने का दूसरा दिन। आइये जाने अपने राशिफल। क़्या है खास, और क़्या बरते सावधानी और क़्या करे उपाय।

1-मेष राशि- आपका समय बहुत ही अच्छा है.आज वाहन सुख, गृह निर्माण एवं चतुर्दिक लाभ होगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
उपाय- हनुमान जी की अराधना करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का नियमित 3 माला जप करें।

2-वृष राशि- आय से ज्यादा व्यय का योग है. अकारण चिंता रहेगा। मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी.पकाक्रम से धन लाभ होगा।
सावधानी- लक्ष्य के प्रति केंद्रित होकर कार्य करें।
उपाय- -सफेद वस्त्र का दान करें। असहाय को भोजन करावे लाभप्रद रहेगा।

3-मिथुन राशि- स्पष्टवादिता पर नियंत्रण करें। शत्रु परास्त होगें। समस्त समास्याओं का समाधान होगा। आर्थिक लाभ होगा।
उपाय- हरा चारा व मटर गाय को खिलाएं। अपनी बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार में दें। आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

4-कर्क राशि- विद्या में वृद्धि होगा, धनागम होगा. रोजी रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
सावधानी- न तो किसी को तनाव दे एवम न तो तनाव लें।
उपाय- किसी गरीब व असहाय को दूध पिलावें एवं वस्त्र दान करें।

5-सिंह राशि- आय व्यय में संतुलन स्थापित करना उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य से लाभ, आत्मबल में वृद्धि होगा, आय की स्रोत में वृद्धि होगा।
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं।
उपाय- – दाल भरी पूड़ी गौ शाला में दान करें।

6- कन्या राशि- आय के साधन में वृद्धि होगा. विद्या से लाभ होगा। मान-सम्मान में बृद्धि का योग है। परिवार में शुभ कार्य होगें।सावधानी- अपनी योजनायें गुप्त रखें।
उपाय- हरा चारा दान एवं गौ शाला में मटर गाय को खिलायें।

7-तुला राशि- लाभ के अवसर मिलेगें. सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। न्यायालय से लाभ होगा। माली हालत में सुधार होगा। तनाव समाप्त होंगे।
सावधानी- आय – व्य्य पर नियंत्रण रखें।
उपाय- – मोती या सफेद बस्त्र का दान करें।

8-वृश्रिक राशि- आय से अधिक व्यय का योग है, दूर देश की यात्रा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें दिल के बजाय दिमाग की बात सूने। गृह निर्माण का योग है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा।
सावधानी- लेन-देन करने में सावधानी बरते।
उपाय- -श्री हनुमानजी अराधना करें. चोला अर्पित करें। शमी का पत्ता भगवान शनिदेव को स्मरण करते हु अर्पित करें।
मंत्र- ॐ सं शनैश्चराय नमः 24 बार जप करें।

9-धनु राशि- विभिन्न स्रोत से आय के श्रोत प्राप्त होगें। चोट चपेट से बचें। विवाद के जगह मध्यम मार्ग अपनाएं।
रूका हुआ धन प्राप्ति के योग है।
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं, विवाद से बचे।
उपाय- पीला वस्त्र दान करें। गाय को चने भरी पूरी खिलाएं।

10-मकर राशि- आलस्य का परित्याग करें. विवादों से बचें। भूमि भवन खरीद सकते है। संतान लाभ हो सकता है। यात्रा तिर्थाटन से लाभ होगा।
सावधानी- मुकदमे इत्यादि से बचे।
उपाय- काला तिल दान करें। शमी के पत्ते को समर्पित करें। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप 24 बार अवश्य करें।

11-कुंभ राशि- राज सत्ता से लाभ होगा। आत्म बल में वृद्धि होगा। नई नौकरी का योग बन रहा हैं। नेत्र से पीड़ा होने की संभावना है।
सावधानी- साझेदारी व्यापार करने से बचे।
उपाय- काली गाय को चारा खिलाएं। आज आप शमी का पत्ता आर्पित करें, आपको धन लाभ होगा।

12-मीन राशि- यात्रा से लाभ होगा. भाग्य में बृद्धि का योग बन रहा है। संतान सुख का योग है। नौकरी में पदोन्नत का योग है। छोटी छोटी बात को लेकर परेशान न हो।
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय  – पीला बस्त्र सुहागन को दान करें।