April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज का राशिफल, आइए जानें क्या है खास आज आपकी राशि में

आज 06 अक्टूबर 2022 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार आएगा और तंदुरुस्ती का लाभ उठाएंगे। आज किसी ट्रैवलिंग से लाभ मिल सकता है। कुछ लोग तीर्थ यात्रा करने भी जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क (CANCER) :  कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिसकी मदद से आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती या भविष्य में फायदा हो सकता है। कारोबार बढ़ाने के लिए आपके मन में नए-नए विचार भी आ आयेंगे।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि इससे दूर रह सके।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा‌। व्यापार और व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। विरोधी लोग आपके सामने घुटने टेक सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन खास रहेगा। किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप के खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप की इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको संतुष्टि रहेगी। आर्थिक बोझ नहीं होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। यात्राओं में सुख मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा। खर्च-निवेश का फैसला भी खुद ही करें। रोजमर्रा के काम भी समय पर पूरे होने के योग हैं।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे. करोबारीयों को सफलता मिलेगी। आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा।