Site icon Khabribox

RBI ने लांच किया नया मोबाइल एप्लिकेशन, लोगों को मिलेगी यह सुविधा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया मोबाइल एप्लिकेशन को लांच किया है।

यह एप्लीकेशन लांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया मोबाइल एप्लिकेशन ‘RBIDATA’ लॉन्च किया है। इससे लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जिससे देश की इकोनॉमी से जुड़े 11 हजार से ज्यादा डेटा तक ईजी एक्सेस मिलेगा। इससे देश के अलग-अलग फइनेंशियल और इकोनॉमिक इंडीकेटर्स को याद रखने की दिक्कत भी नहीं होगी।

मिलेगी यह सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में रिजर्व बैंक ने एक रीलीज में बताया कि मोबाइल ऐप यूजर्स को बेहद आसान और आकर्षक फॉरमेट में इकोनॉमी से जुड़े व्यापक आर्थिक और वित्तीय आंकड़े देता है। साथ ही इससे यूजर्स ग्राफ, चार्ट के जरिए टाइम सीरीज में देख सकते हैं। इसके साथ ही एनालिसिस के लिए इन सभी डेटा को डाउनलोड किया जा सकेगा। यूजर्स इन ग्राफ और चार्ट को बेहतर तरीके से समझ सकें इसके लिए एक्स्ट्रा नोट्स भी दिए जाते हैं। इस ऐप को रिसर्च, एजुकेशन और आम सर्विस के लिए बनाया गया है। जिससे काफी सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version