Site icon Khabribox

RBI का बड़ा एलान, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा फायदा, अब ऑनलाइन फ्रॉड पर ग्राहकों को मिलेगा इतना मुआवजा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके लाए हैं। दुनिया भर में साइबर ठगों और ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

बड़े कदम की तैयारी

ऐसे में देश में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजैक्शन के दौर में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए RBI ने बड़े कदम उठाने की तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा करते समय आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 3 बड़े एलान किए हैं। जिसमें यह भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिनमें गलत तरीके से फाइनेंशियल प्रोडक्ट बेचने, लोन रिकवरी से संबंधित शिकायतें और अनधिकृत डिजिटल ट्रांजैक्शन जैसे मामलों पर सख्त नियम लाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में फ्रॉड ट्रांजैक्शन में नुकसान होने पर ग्राहकों को ₹25,000 तक मुआवज़ा देने का प्रावधान की भी तैयारी है।

RBI के 3 बड़े एलान

✅✅पहला ड्राफ्ट गाइडलाइन मिस-सेलिंग यानी अनुचित ब्रिकी प्रथा से संबंधित होगा। इसमें बैंक या फाइनेंशियल संस्थाएं ग्राहकों को किसी भी लोन, बीमा या निवेश प्रोडक्ट की गलत जानकारी देकर या जबरन बेचते हैं, तो उनके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
✅✅दूसरा लोन रिकवरी और रिकवरी एजेंट्स की भूमिका पर होगा, जबकि तीसरी ड्राफ्ट गाइडलाइन अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजैक्शन में ग्राहकों की जिम्मेदारी सीमित करने से संबंधित होगी।
✅✅तीसरे प्रस्ताव में स्मॉल वैल्यू फ्रॉड ट्रांजैक्शन में अगर ग्राहक को नुकसान होता है, तो उसे अधिकतम ₹25,000 तक का मुआवज़ा देने के लिए एक अलग फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा।

Exit mobile version