Site icon Khabribox

RBI का बड़ा फैसला, अब आपको घर पर रखी चांदी से मिलेगा आसान लोन, जानें इसकी लिमिट व‌ अन्य जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।

अप्रैल 2026 से शुरू होगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मतलब अब आप अपने चांदी के गहनों या सिक्कों को गिरवी रखकर जरूरत के वक्त तुरंत पैसों की व्यवस्था कर सकेंगे। इससे आप घर में रखी चांदी (Silver) पर भी लोन ले सकेंगे। आरबीआई के नियमों के अनुसार, ग्राहक अधिकतम 10 किलोग्राम चांदी के गहने और 500 ग्राम चांदी के सिक्के गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं। इसके आधार पर लोन की राशि तय होगी, जिसे लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई की ओर से जारी नए सर्कुलर के मुताबिक यह सुविधा 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

मिलेगा यह लाभ

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरबीआई ने बताया कि लगभग सभी बैंक और वित्तीय संस्थान, जैसे कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, और रीजनल रूरल बैंक (RRB) यह सुविधा देने लगेंगे। इसके अलावा, शहरी और ग्रामीण सहकारी बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी अपने ग्राहकों को सिल्वर लोन की सुविधा देंगी।

Exit mobile version