Site icon Khabribox

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दौर में पहुंचे पीवी सिंधु, किदाम्‍बी श्रीकांत और लक्ष्‍य सेन

पीवी सिंधु, किदाम्‍बी श्रीकांत और लक्ष्‍य सेन स्पेन में, बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्‍स में सिंधु ने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को 21-7, 21-9 से पराजित किया।

श्रीकांत ने चीन के ली शी फिंग को हराया

पुरुष सिंगल्‍स में किदाम्‍बी श्रीकांत ने चीन के ली शी फिंग को 15-21, 21-18, 21-17 से हराया। वहीं लक्ष्‍य सेन ने जापान के केंता निशिमोतो पर 22-20, 15-21, 21-18 से जीत हासिल की।

Exit mobile version