Site icon Khabribox

पढ़िए 04 (अगस्त) की सुबह की ताजा व मुख्य खबरें

👉 देश-विदेश की खबर

🔹वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 अगस्त को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित करेंगी. इस दौरान वह चालू वित्त वर्ष के बजट से जुड़े अहम प्‍वाइंट पर बातचीत करेंगी.

🔸इजरायल ने सीरिया में अल-दबा सैन्य एयरपोर्ट पर किया हमला, ईरान जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स निलंबित

🔹खुफिया एजेंसी से मिले अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने इजराइली दूतावास की सुरक्षा को पुख्ता किया

🔸दुनिया के किसी भी कोने में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग, हर हाल में भाई के पते पर पहुंचेगा डाकिया

🔹वर्ल्ड के नं. 1 पॉपुलर लीडर बने PM मोदी, टॉप 10 से गायब चीन-अमेरिका

🔸डीयू ने जारी किया यूजी प्रवेश के लिए वार्षिक कैलेंडर

🔹NEET के लिए नियम बनाए केंद्र और NTA, SC ने दिए 7 सुझाव

🔸ISRO-NASA Mission: राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला

👉 उत्तराखंड की खबरें

🔸Uttarakhand News: – स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को आकाशवाणी की ओर से संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम पावस रसधार का आयोजन किया।

🔹Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में रेस्टोरेशन के लिए गढ़वाल कमिश्नर नोडल अधिकारी नियुक्त

🔸Uttarakhand News: गढ़वाल राइफल के जेसीओ सते सिंह बिष्ट का शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में बलिदान हो गया। वह अपनी यूनिट के सैन्य अभियान का हिस्सा थे।

🔹Uttarakhand News: उत्तराखंड एसटीएफ ने चंपावत जनपद के देवीधुरा फॉरेस्ट रेंज से एक वन्य जीव तस्कर को दो लेपर्ड की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर इन खालों को बेचने की फिराक में था।

👉 खेल जगत की खबरें

🔰🔰 Paris Olympics: भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा 8 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेंगे। 

Exit mobile version