Site icon Khabribox

पढ़िए 10 अप्रैल (बुधवार) की सुबह की ताजा व टाॅप खबरें

👉 देश-विदेश की खबर

🔹दुनिया की कई महाशक्तियों नहीं कर पाई जो काम, भारत ने संभव कर दिखाया, 90% रेल विद्युतीकरण पूरा

🔸 Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में किए एकसाथ हमले, पांच लोगों की मौत; कई इमारतें क्षतिग्रस्त

🔹कनाडा में दिनदहाड़े गोलीबारी, भारतीय मूल के एक व्यक्ति समेत दो लोगों की हुई मौत

🔸 एयर इंडिया ने तीन महीने के लिए महिला पायलट को निलंबित कर दिया है। महिला पायलट उड़ान से पहले होने वाले ब्रेथ ऐनालाइजर टेस्ट में फेल हो गई थी, अधिकारियों के अनुसार इस कारण से उसे तीन माह के लिए निलंबित किया गया है।

🔹 नवरात्रि के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत तमाम हस्तियों ने आरएसएस के पहले सरसंघचालक को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्हें संघ में डॉ. साहब के उपनाम से भी ख्याति प्राप्त रही है।

🔸पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरिंदर चावला ने अपने पद से दिया इस्तीफा

🔹भारत ने गाजा में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष के कारण उत्पन्न मानवीय संकट को बिल्कुल अस्वीकार्य बताया है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को सकारात्मक कदम बताया जिसमें रमजान के महीने में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई है।

🔸लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा। चुनाव आयोग ने उन्हें बीजेपी की नेता हेमा मालिनी के खिलाफ बयान देने के मामले में मंगलवार (नौ अप्रैल, 2024) को नोटिस जारी किया।

👉 उत्तराखंड की खबरें

🔸Uttarakhand News: शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को अपने कैंपस में कापी-किताबें न बेचने और अभिभावकों पर खास दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव न बनाने के निर्देश दिए हैं।

🔹Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधी कोई भी हो बिल्कुल बख्शे नहीं जाएंगे।

🔸Uttarakhand News: इस साल गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई 2024 आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे।

🔹Uttarakhand news: बोर्ड की ओर से मूल्यांकन प्रक्रिया कल यानी 10 अप्रैल 2024 तक कर लिया जाएगा।

👉 खेल जगत की खबरें

🏏🏏 टी20 वर्ल्ड कप टीम की रेस में ऋषभ पंत सबसे आगे

Exit mobile version