Site icon Khabribox

उत्तराखंड वन विभाग में SRF, JRF और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, देखें शैक्षणिक योग्यता

​उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। वन विभाग ने सीनियर रिसर्च फेलो (SRF), जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और कंप्यूटर ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

​1 नवंबर तक करें आवेदन

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 01 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है,
• ​SRF और JRF: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होना अनिवार्य है।
• ​कंप्यूटर ऑपरेटर: इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।

​चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तिथि और स्थान की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी।
​

Exit mobile version