Site icon Khabribox

उत्तराखंड में पशुचिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, भरें जाएंगे इतने पद

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इतने पदों पर भर्ती

जिसमें कुल 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
• ​विज्ञापन प्रकाशन एवं आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 अगस्त, 2026
• ​ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 14 सितंबर, 2026
• ​फॉर्म में संशोधन/सुधार (Edit/Correction) की तिथि: 22 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक

पदों का विवरण

• ​कुल पद: 25 (सामान्य भर्ती – 20 पद, बैकलॉग भर्ती – 05 पद)
• ​पद का स्वरूप: समूह ‘ख’ राजपत्रित / अस्थाई / अंशदायी पेंशनयुक्त

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी०वी०एस०सी० एण्ड ए०एच० (B.V.Sc. & A.H.) या समकक्ष उपाधि तथा उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद में वैध पंजीकरण अनिवार्य है।‌ अभ्यर्थियों का चयन 800 अंकों की लिखित वस्तुनिष्ठ  परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा केंद्र मुख्यतः हरिद्वार और हल्द्वानी में बनाए जाएंगे। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाकर 14 सितंबर, 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Exit mobile version