Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर होगी भर्ती, कल लगेगा रोजगार मेला

अल्मोड़ा: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। यहां कल‌ 02 सितंबर 2026 (बुधवार) को अल्मोड़ा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह कंपनी करेगी प्रतिभाग

जानकारी के अनुसार मॉडल कैरियर सेंटर एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा के सौजन्य से यह मेला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।
​इस रोजगार मेले में गुजरात की ‘टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (TERRIER SECURITY SERVICES, INDIA PVT. LTD) द्वारा ‘स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड’ के 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
• ​पद एवं संख्या: स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड (200 पद)
• ​शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास या उससे अधिक
• ​आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष
• ​शारीरिक मापदंड: न्यूनतम लंबाई 172 सेंटीमीटर तथा BMI 18.5 से 24.9 के बीच होना अनिवार्य है।
• ​वेतनमान एवं सुविधाएं: चयनित अभ्यर्थियों को ₹40,000 से ₹50,000 प्रति माह वेतन के साथ आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
• ​चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन कंपनी द्वारा साक्षात्कार और परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

लाने होंगे यह दस्तावेज

भागीदारी के लिए अभ्यर्थियों को 02 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रतियां (फोटोकॉपी), नवीनतम बायोडाटा (Resume) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में उपस्थित होना होगा। मेले में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (मार्ग व्यय) देय नहीं होगा।

Exit mobile version