Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में होमगार्ड्स के 30 पदों पर चल रही भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजनपद में होमगार्ड बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों पर अल्मोड़ा में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त हो रहे कुल 30 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इतने पदों पर भर्ती

इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 जून से लेकर 30 जून 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स नितिन काकेरवाल ने बताया कि इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थी भर्ती के लिए वैध आवेदन पत्र का प्रारूप 10 जून से 30 जून, 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे कार्यालय जिला कमान्डेंट होमगार्ड्स, अल्मोड़ा, पूर्वी पोखरखाली, जेल रोड’ से फॉर्म ले सकते हैं या फिर विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज ‘Homeguards almora’ से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

देखें यह जानकारी

पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से 30 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। अपूर्ण, बिना स्वप्रमाणित या देरी से मिलने वाले आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। व्यक्तिगत रूप से फॉर्म जमा करने वालों को पावती दी जाएगी, जिसे शारीरिक परीक्षा के समय लाना अनिवार्य होगा।‌ भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विभाग द्वारा निम्नलिखित मानक तय किए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version