Site icon Khabribox

असिस्टेंट मैनेजर के इतने पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (SIDBI) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं । इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 4 मार्च से  लेकर 24 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते है ।

100 पदों पर निकली भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार SIDBI ने कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी । बता दें कि अनारक्षित वर्ग के लिए 43 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 16 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 24 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 पद हैं ।

योग्यता व वेतनमाह

इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए । इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अन्य जानकारी आप अधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर  जाकर प्राप्त कर सकते है ।

Exit mobile version