नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल बैंक ने कुछ समय पहले मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था। जिसकी आज आखिरी तारीख है।
इन पदों पर होगी भर्ती-
जिसमें इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे। इनमें से 50 पद मैनेजमेंट ट्रेनीज के हैं और 50 पद क्लर्क के हैं।
15 फरवरी 2022 आवेदन की अंतिम तिथि-
जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखे नोटिफिकेशन-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।