Site icon Khabribox

अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

रोजगार की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि. ने 100 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है ।

इन पदों पर होगी भर्ती

बैंक के महाप्रबंधक पी सी तिवारी ने बताया कि स्पेशल ऑफिसर आईटी के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ के 2 पद इसके अलावा क्लर्क और कैशियर के 75 और टाइपिस्ट के 8 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अल्मोड़ा बैंक में स्पेशल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 साल से 40 साल और क्लर्क पदों के लिए 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 

12 जून तक करें आवदेन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारी आप बैंक की वेबसाइट almoraurbanbank.com से प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version