Site icon Khabribox

पहाड़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट: अल्मोड़ा और नैनीताल में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी से भारी बारिश का कल रेड अलर्ट जारी हुआ है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिस पर नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में कल प्रशासन ने 13 सितंबर 2024 को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। अल्मोड़ा के जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडेय ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में कल अवकाश घोषित किया है।

नैनीताल में कल बंद रहेंगे स्कूल

Exit mobile version