उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने होली गीत पुस्तक का विमोचन किया।
100 पारंपरिक होलियां संग्रहित
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अल्मोड़ा निवासी डॉ. ललित मोहन जोशी की नई होली गीत संग्रह पुस्तक बरसत रंग फुहार का विमोचन किया। बताया कि इस पुस्तक में 100 पारंपरिक होलियां संग्रहित की गई हैं। यह होलियां सदियों से कुमाऊं में गाई जाती रही हैं, लेकिन समय के साथ कई पदों में शब्दों की अशुद्धियां आ गई थीं, कुछ लुप्त हो चुके थे। पुस्तक में इन अशुद्धियों को सुधारने के साथ-साथ खोए हुए पदों और अंतरों को खोजकर पुनः शामिल किया गया है। पुस्तक को महिला होल्यारों को समर्पित किया है।