Site icon Khabribox

उत्तराखंड के इस जिले से शुरू होगी प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा, सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना खास उद्देश्य

जरूरी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री आज बुधवार को अपनी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत वह उत्तराखंड से करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

यात्रा की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपनी धार्मिक यात्रा उत्तराखंड से शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से तय थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। उनकी यात्रा की शुरुआत उत्तरकाशी जनपद के गंगनानी से होगी। यात्रा की शुरुआत गंगा पूजन से होगी। इसके बाद वह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 12 बजकर 30 मिनट पर गंगनानी पहुचेंगे।

Exit mobile version