Site icon Khabribox

रिपोर्ट “स्टेटस ऑफ स्नो लेपर्ड इन इंडिया 2023”, भारत में है कुल 718 हिम तेंदुए, उत्तराखंड में इतनी दर्ज है संख्या

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नई रिपोर्ट “स्टेटस ऑफ स्नो लेपर्ड इन इंडिया 2023” जारी की गई है।

देश में सबसे ज्यादा हिम तेंदुए लद्दाख में मौजूद

जिसमें हिम तेंदुओं की संख्या की जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में कुल 718 हिम तेंदुओं के पाए जाने की पुष्टि हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा 58 फीसदी हिम तेंदुए लद्दाख में हैं, जहां इनकी कुल आबादी 477 है। इसके बाद उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 51, अरुणाचल प्रदेश में 36, सिक्किम में 21, और जम्मू कश्मीर में हिम तेंदुओं की कुल संख्या 09 है।

बताया पहला वैज्ञानिक प्रयास

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हिम तेंदुए की आबादी का आकलन (एसपीएआई) करने का पहला वैज्ञानिक प्रयास है। नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, मैसूर और वर्ल्ड वाइड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) इंडिया ने भी सहयोग दिया है।

Exit mobile version