Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के रिटायर्ड वन दरोगा की चारपाई से गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा जिले के किरौली कफड़ा के रहने वाले रिटायर्ड वन दरोगा की चारपाई से गिरने से मौत हो गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ‌

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के किरौली कफड़ा के रहने वाले रिटायर्ड वन दरोगा रंजीत सिंह 65 वर्ष पुत्र नारायण सिंह रिटायर होने के बाद से सिविल लाइंस कोतवाली के रेलवे स्टेशन के सामने धर्मशाला में किराया का कमरा लेकर रहते थे। बीते बुधवार रात में चारपाई से गिर गए। जिसके बाद उन्हें एक होटल संचालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसमे बताया कि रंजीत सिंह 2022 जनवरी में रिटायर हुए थे। तब से वह अपने गांव न जाकर स्टेशन के सामने धर्मशाला में ही रहते थे, कभी-कभी गांव जाते थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version