Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पंहुचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, की समीक्षा बैठक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज शुक्रवार को सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड मस्तु दास अल्मोड़ा दौरे पर रहें।

अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

जिसमें उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम समेत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी दास ने घर-घर सत्यापन का कार्य में तेजी लाने, मतदाता सूची, एपिक कार्ड में विसंगतियों को दूर करने, मतदेय स्थलों का सुधारीकरण एवं कंट्रोल टेबल समेत अन्य कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को व्यवस्थित एवं तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचक नामावली के संबंध में जानकारी दी। बताया कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 24 दिसंबर और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

रहें मौजूद

बैठक में एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा, द्वाराहाट सुनील कुमार राज, भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा, जैंती भनोली एनएस नगन्याल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version