Site icon Khabribox

पेट्रोल- डीजल की कीमतों में उछाल, आम आदमी पर पड़ी मंहगाई की दोहरी मार

देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अभी भी जारी है। कोरोना के प्रकोप से लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा है। वही पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों से भी आम आदमी पर मंहगाई की दोहरी मार पड़ी है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में उछाल-

रविवार यानि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ा उछाल आया है। एक दिन की राहत के बाद आज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे तेल कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है।

आज फिर बढ़े दाम-

आज आज डीजल कीमत अधिकतम 26 से 29 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल के दामों में क्षप्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि करके आम जनता पर मंहगाई का बुरा असर पड़ रहा है।

Exit mobile version