Site icon Khabribox

ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी ब्लाॅकबाॅस्टर फिल्म, दुनिया भर में रच रही इतिहास

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सिनेमा घरों में ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ धमाल मचा रही है।

दुनिया भर में मचा रही धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नया रिकॉर्ड रचा है। रिलीज के शुरुआती सात दिनों में फिल्म ने न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल $53 मिलियन (₹440 करोड़) से अधिक की कमाई की है, जिससे यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने टेलर स्विफ्ट की ‘The Official Release Party of a Showgirl’ और लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘One Battle After Other’ जैसी हॉलीवुड दिग्गज फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 अक्टूबर को निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में वर्ल्डवाइड 509 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसमें । ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले ही हफ्ते में दुनिया भर में 509.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं हिंदी संस्करण ने बुधवार को भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। फिल्म ने भारत में अब तक 334.94 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

फिल्म का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब संस्करणों के साथ भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और डायरेक्टेड यह फिल्म 2022 की सुपरहिट कांतारा का प्रीक्वल है। इसमें कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं से एक हजार साल पहले की है, जो एक रहस्यमयी लोककथा और देव-मानव संघर्ष को दिखाती है।

Exit mobile version