Site icon Khabribox

ऋषिकेश: गंगा स्नान को गई महिला पानी के बहाव में बही, फिर ऐसे पत्थर में अटक कर बची जान

उत्तराखंड के ऋषिकेश से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा स्नान को गई एक महिला अचानक तेज पानी के बहाव में बहनें लगी।

सुबह स्नान को गंगा नदी पर गई थी महिला-

जानकारी के अनुसार दर्शनी सोनी (42 वर्ष) अपने बेटे सुनील के साथ लक्ष्मण झूला स्थित एक आश्रम में ठहरी है। यह महिला जयपुर की निवासी है। आज सुबह महिला 6 बजे गंगा स्नान को गई। पानी का वेग ज्यादा होने के कारण महिला पानी में बहने लगी और तभी महिला करीब 100 मीटर आगे बहने के बाद एक बड़े पत्थर पर जाकर अटक गई। जिससे महिला की जान बच गयी।

सन्यासियों की मदद से निकाला बाहर-

जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। वही वहां मौजूद लोगों ने पानी पत्थर पर अटकी महिला को सकुशल बाहर निकाला।

Exit mobile version